2025-26 में भारतीय EV बाजार में दम दिखाने आने वाली हैं-ये 7 धमाकेदार इलेक्ट्रिक कारें।

“आईए जाने वर्ष 2025-26 में भारतीय बाजार में लांच होने वाली 7 धमाकेदार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में। Maruti, Tata, Mahindra तथा Hyundai जैसी कम्पनियों की दमदार EV SUVs की पूरी जानकारी, फीचर्स और अनुमानित कीमतों के बारे में।”

परिचयः-

आज भारत में भी अन्य विकसीत देशों की तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सगमेंट तेजी से विस्तार कर रहा है। भारत में लोगों के लिए इलेक्ट्रिक कार लेना अब सपना भर नहीं रहा है क्योंकि आज के समय में भारतीय बाजार में भी बहुत सी इलेक्ट्रिक कारें अच्छे दाम व फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं। इसी दिशा में आगे बढते हुए भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार की प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनियां जैसे कि Maruti, Tata, Mahindra तथा Hyundai वर्ष 2025 और 2026 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को उतारने जा रही हैं। इन नई कारों के लांच के साथ ही भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में तहलका मचने वाला है। आज हम इस ब्लाग के जरिए आपको बताने जा रहे हैं किआने वाले महीनों में भारतीय बाजार में उतरने वाली 7 बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जो अपनी लंबी रेंज, आधुनिक तकनीक व फीचर्स के साथ EV बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नये मापदंड तय करेंगी ।   


आइए जाने इन 7 इलेक्ट्रिक कारों के बारे मेः-

  1. Maruti E-Vitara: –

मारुति सुजुकी अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV गाडी के जरिए भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में प्रवेश कर रही है। कम्पनी इस गाडी को दिवाली 2025 के आसपास लांच करने जा रही है। यह गाडी Heartect-e Platform पर आधारित होगी तथा इसमें दो बैटरी विकल्प होंगे- 49 kWh और 61 kWh, जिसमें यह गाडी  फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से भी अधिक की रेंज उपलब्ध करवाने जा रही है।  

इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार से हैः-

  1. इस गाडी में Level 2 ADAS tech (Advance Driver Assistance System) उपलब्ध होगा।
  2. 7 Airbags उपलब्ध होंगे।
  3. Fast Charging की सुविधा होगी।
  4. EV ग्राहकों के लिए अच्छे दाम पर उपलब्ध होगी।
Maruti E-Vitara

मारुति सुजुकि कम्पनी का सर्विस नेटवर्क व ब्रांड वैल्यु इस गाडी को भारतीय ग्राहकों के लिए पहली पसंद बना सकता है।


2. Toyota Urban Cruiser EV: –

टोयोटा की Urban Cruiser EV को मारुति सुजुकी के द्वारा ही टोयोटा को सप्लाई किया जायेगा। यह मारुति की E-Vitara की रीबैज वर्जन होगी व इसमें E-Vitara के ही बैटरी आप्सन होंगे व वही विशेषताएं होंगी। यह गाडी E-Vitara से लगभग 3 महीने बाद बाजार में उतारी जायेगी।

Toyota Urban Cruiser EV

इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार से हैः-

  1. 49 kWh बैटरी के साथ FWD सिस्टम होगा।
  2. 61 kWh बैटरी के साथ AWD का विकल्प होगा। 
  3. Top Class की सेफ्टी व फीचर्स होंगे।

3. Tata Sierra EV

टाटा कम्पनी ने अपनी Sierra को  Bharat Mobility Global Expo 2025 में इसके नए इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया था। यह गाडी EV और ICE दोनों वर्जनों में उपलब्ध होगी परन्तु इसका EV वर्जन बेहद खास होगा।  

इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार से हैः-

  1. Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load(V2L)
  2. Ultra-Fast DC Charging की सुविधा।
  3. 500 Km से ज्यादा की रेंज।
  4. लाइफ टाइम बैटरी की वारंटी।
Tata Sierra EV

Tata Sierra EV की कीमत Harrier EV के समान ही होने वाली है और यह गाडी भी “Made in India EV” को नई पहचान देने वाली है।


4. Mahindra XEV 7e: –

Mahindra XEV 7e एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी। यह गाडी XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इस गाडी का डिजाइन व फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। यह गाडी बहुत जल्द बाजार में आने वाली है।

Mahindra XEV 7e

इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार से हैः-

  1. 600 किलोमीटर से ज्यादा रेंज।
  2. Safe and Stable Design.
  3. Three-Row Seating Configuration.
  4. 59 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्सन।

5. Kia Syros EV

Kia Motors की नई Compact SUV, Syros EV, इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। यह गाडी Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 को टक्कर देगी।

Kia Syros EV

इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार से हैः-

  1. 42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक
  2. Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 जैसी काम्पैक्ट SUV फार्म फैक्टर ।
  3. EV Specific Styling और Smart Connectivity.

6. Volvo EX30: –

अगस्त 2025, में Volvo की सबसे छोटी और किफायती EV SUV, EX30,  भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। यह गाडी प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। यह SEA (Sustainable Experience Architecture) पर आधारित होगी।

इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार से हैः-

  1. 474 किलोमीटर की लम्बी रेंज ।
  2. 69 kWh का बैटरी पैक। 
  3. प्रीमियम इंटीरियर्स और बोल्वो की सेफ्टी टेक्नोलाजी इसे और आकर्षक बनाती है।
  4. इस गाडी की अनुमानित कीमतः 45 लाख के लगभग होने वाली है।
Volvo EX30

EX30 उन ग्राहकों के लिए है जो लक्जरी और ईको-फ्रेंडली ड्राईविंग को एक साथ चाहते हैं।


7. Hyundai Ioniq 5 Facelift: –

Hyundai Ioniq 5 Facelift 2025 की शुरुआत में टेस्टिंग के दौरान भारतीय सडकों पर देखा गया था। यह गाडी तकनीकी रुप से काफी बेहतर व ज्यादा स्पोर्टी होगी।

Hyundai Ioniq 5 Facelift

इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार से हैः-

  1. 515 KM WLTP की लंबी रेंज।
  2. 84 kWh का बैटरी पैक।
  3. फिजिकल कंट्रोल्स और स्पोर्टी “N” डिजाइन एलिमेंटस।
  4. इस गाडी की कीमत 50 लाख के लगभग होने वाली है।

निष्कर्षः-

2025-26 का आने वाला समय भारत के इलेक्ट्रिक बाजार में क्रांति लाने वाला समय हो सकता है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की प्रमुख वाहन निर्माता कम्पनियों के इन धमाकेदार EV SUV लांच से यह साफ जाहिर है कि ये कम्पनियां अब इलेक्ट्रिक तकनीक को अपनाने में पूरी तरह से तैयार हैं। चाहे वह किफायती छोटे सेगमेंट की EV हो या प्रीमियम सेगमेंट की लग्जरी SUV, सभी प्रकार के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ उपलब्ध रहने वाला है।

यहां और भी पढेंः-

1.Nepal: जहां की 76% कारें हैं Electric– एक हरित क्रांति की मिसाल।

2. Oxford University की अद्भुत खोजः अब कोई भी वस्तु बन सकती है सौर ऊर्जा का स्त्रोत।

3. “भारत का Biofuel(जीव ईंधन) उछालः Clean/Green Energy को बढावा, किसानों का सशिक्तिकरण और तेल आयात में भारी कटौती”

4. भारत में सर्वश्रेष्ठ Ather Electric Scooters(2025): Power, Technology और Performance का शानदार समावेश।

5. 🚗 2025 में Tesla की नई सस्ती Electric Cars – Model 3 और Model Y का नया अवतार

2 thoughts on “2025-26 में भारतीय EV बाजार में दम दिखाने आने वाली हैं-ये 7 धमाकेदार इलेक्ट्रिक कारें।”

Leave a Comment

Index